स्व. डॉ प्रभात कुमार को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग, ऑनलाइन चल रहा अभियान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के प्रख्यात हृदय रोग चिकित्सा रहे स्व. डॉ. प्रभात कुमार के निधन के बाद चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म अवार्ड से सम्मानित करने की मांग हो रही है। इसके लिए उनके शुभचिंतकों द्वारा ऑनलाइन साइट Change.org के माध्यम से ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चला मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेटीशन भेजा जा रहा है। बिहार भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्व. डॉ. प्रभात कुमार को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की है। गौरतलब है कि प्रभात कुमार हृदय रोग के प्रख्यात डाक्टर थे। बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले वह पहले कार्डियोलाजिस्ट थे। बिहार के लोगों को एंजियोप्लास्टी के लिए पहले एम्स या फोर्टिस जैसे संस्थानों में जाना पड़ता था, लेकिन डॉ. प्रभात ने यह सुविधा पटना में उपलब्ध कराई। डॉ. प्रभात समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े थे। गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे। हाल ही कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद न सिर्फ चिकित्सा जगत बल्कि पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई थी। डॉ. प्रभात को हृदय रोगियों के लिए “प्रभात” माना जाता था।

लोकगायिका शारदा सिन्हा ने पेटीशन में लिखी ये बातें

चर्चित ऑनलाइन साइट Change.org पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक लगभग 5 हजार लोगों ने स्व. डॉ. प्रभात कुमार को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग के समर्थन में पेटीशन लिखा है। राज्य के प्रबुद्ध नागरिक और चिकित्सा क्षेत्र के लोग इस अभियान में भाग ले रहे हैं। पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी इस साइट पर समर्थन में पेटीशन लिखा है। शारदा सिन्हा ने पेटीशन में लिखा है कि “डॉ प्रभात कुमार हृदय रोग विशेषज्ञों के बीच तथा चिकित्सा जगत में एक ऐसे चिकित्सक और व्यक्तितव रहे जिन्होंने अपनी अप्रतिम और अतुलनीय सेवा दी है । वे आज हमारे बीच मौजूद होते तब भी मैं उनका नाम “पद्म श्री” सम्मान के लिए अनुशंसित ज़रूर करती । उनका अचानक यूँ जाना उनके चिकित्सीय जीवन यात्रा की असामयिक अंत है । परंतु उन्होंने जीते जी कार्डियोलॉजी की दुनियां में एक अनोखा काम कर दिखाया । पूरो दुनिया के पास फोर्टिस एस्कॉर्ट और मेदांता जैसे हॉस्पिटल थे पर “बिहार के पास डॉ प्रभात कुमार थे” । जिनके चिकित्सक होने के साथ साथ उनके मानवीयता से प्रभावित हो मरीज़ ठीक हो जाय करते थे । आप सब से अनुरोध है कि उनके द्वारा किये गए निःस्वार्थ और मुफ्त सेवाओं तथा उनके हृदय रोग चिकित्सक एवं एक महान व्यक्तित्व के लिए इस सम्मान “पद्म श्री” जो कि भारत का सबसे बड़ा तीसरा नागरिक सम्मान है उसके लिए सब मिलनकर इस पेटिशन को साइन करें , पोस्ट को शेयर कर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाएं । डॉ प्रभात के लिए इतना करना तो बिहारवासियों के फ़र्ज़ के समान है ।
शारदा सिन्हा ( पद्म भूषण )”

स्व. डॉ. प्रभात कुमार की बेटी डॉ. सौम्या सिंह भी कर रही अपील

स्व. डॉ. प्रभात कुमार की बेटी डॉ. सौम्या सिंह ने अपने पिता की स्मृतियों और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को साझा करते हुए सभी लोगों से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग को समर्थन करने की अपील की है। डॉ. सौम्या ने लिखा है कि उनके पिता का पूरा जीवन ही चिकित्सा क्षेत्र और मरीजों के लिए समर्पित रहा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago