
आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची में देशभक्ति से गूंजा माहौल, नागरिकों को तिरंगा वितरण
रांची, भारत वार्ता संवाददाता : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गृह मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए, ग्रुप केंद्र CRPF रांची ने रविवार को 350 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप केंद्र के डीआईजी डी.एन. लाल ने किया। इस यात्रा में ग्रुप केंद्र एवं रेंज रांची, संयुक्त अस्पताल, 6वीं सिग्नल, शस्त्र कार्यशाला, वीआईपी सुरक्षा बटालियन के अधिकारी, जवान, उनके परिवारजन और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चे शामिल हुए। यात्रा ग्रुप केंद्र रांची कैंपस से शुरू होकर बालालौंग चौक तक पहुंची।
यात्रा के दौरान CRPF जवानों ने नागरिकों को तिरंगा झंडा वितरित किया और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व के बारे में जागरूक किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
अपने संबोधन में डीआईजी डी.एन. लाल ने कहा :
“स्वतंत्रता हमें यूं ही नहीं मिली, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। इस साल भी हमने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए तिरंगा साइकिल यात्रा, पद यात्रा, बाइक रैली और झंडा वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं।”
इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में रेंज रांची के डीआईजी सुनील कुमार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रिंसिपल ललन कुमार के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने नागरिकों में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More