देश दुनिया

COVID19- आज ही के दिन चीन में मिला था पहला संक्रमित केस, 1 साल में दुनिया में जमकर तबाही मचाई कोरोना वायरस ने

NEWSNLIVE DESK : दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस का पहला मामला सामने आए हुए एक साल भी पूरा हो गया है। अब तक कोरोना से करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं और लाखों जानें जा चुकी हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहा है। इसके चलते दुनिया भर में अनगिनत कंपनियां बंद हो गई हैं। कई उद्योग तबाही की कगार पर आ गए और लाखों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए हैं। दुनियाभर में मंदी की मार देखी जा रही है।
बहरहाल, बता दें कि पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले इस कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला आज के ही दिन चीन के शहर वुहान में मिला था। इसके बाद देखते ही देखते इस वायरस ने पूरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया।
कोरोना वायरस ने एक साल पूरे होने तक पूरे विश्व में 13.35 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकि 5.55 करोड़ से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है।
अब तक नहीं मिला कोरोना का इलाज अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हजारों वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढ़ने में जुटे हैं, लेकिन पहला मामला सामने आने के एक साल बाद भी अभी तक किसी भी देश को कोरोना का टीका बनाने में सफलता हाथ नहीं लगी है।

चीन ने अधिकारिक तौर पर दिसंबर में की पुष्टि
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला 17 नवंबर, 2019 को सामने आया था। एक 55 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित हुआ था। चीन ने उसकी पहचान उजागर नहीं की। चीन के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि 8 दिसंबर, 2019 को की।साथ ही बताया कि यह संक्रमण वुहान के हुआनन सीफूड मार्केट से फैला है। जबकि अमेरिका ने इसके चीन की लैब में वायरस बनाने और इसकी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। एक साल बाद भी इसके फैलने की असली वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि बाद में इसने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलकर पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

उनमे से कोई ‘पेशेंट जीरो’ नहीं
इसके बाद से नवंबर में ही चार पुरुषों और पांच महिलाओं के संक्रमित होने की सूचना मिली। हालांकि उनमें से कोई ‘पेशेंट जीरो’ नहीं था। ‘पेशेंट जीरो’ यानी कि उनमें से कोई भी संक्रमण का वाहक था या नहीं ये स्पष्ट नहीं हो सका। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीनी सरकार के डेटा के आधार पर कहा था कि 17 नवंबर को चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आया, लेकिन चीन लगातार इसे खारिज करता रहा और कहा कि 8 दिसंबर, 2019 को वुहान में पहला मामला सामने आया।

शोधकर्ता अभी कारणों का पता लगाने में जुटे
शोधकर्ता अभी भी यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि कोरोना वायरस की उत्पति कैसे हुई? कब से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलना शुरू हुआ है? भविष्य इसमें कैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं? लेकिन उन्हें भी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago