पॉलिटिक्स

ओवैसी चले बिहार के रास्ते बंगाल की ओर, कहा बंगाल में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे

NEWSNLIVE DESK : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी चर्चा में आ गए हैं। एनडीए और महागठबंधन की कांटे की टक्कर के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीती हैं। यह छोटी पार्टी के बड़े कमाल का संदेश है । एनडीए के लिए संजीवनी बनकर आई ओवैसी की पार्टी।
ओवैसी चले बंगाल की ओर

बिहार में पांच सीट जीतने के बाद असदुद्दीन ओवैसी मैं ऐलान कर दिया है की वे अब बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल की यात्रा करना चाहते हैं। ओवेसी ने कहा है कि उनकी पार्टी अब बंगाल में भी चुनाव लड़ेगी। हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘मैं बंगाल का चुनाव भी लड़ूंगा, क्या करेगा कोई?’

महागठबंधन के आरोपों से नाराज है ओवैसी

महागठबंधन हार के लिए ओवैसी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, अगर बिहार चुनाव में हमारी वजह से महागठबंधन को नुकसान हुआ है तो फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्यों हार हुई? वहां तो हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ी।
किंगमेकर की भूमिका पर क्या बोले ओवैसी
ओवैसी ने महागठबंधन के आरोपों को गुरूर बताया है। किंगमेकर की भूमिका पर ओवैसी सब्र रखने की बात कह रहे हैं। ओवैसी ने कहा, हमारा हाल तो रजिया जैसी है जो गुंडों में फंस गई है। कोई कहता है हम एंटी नेशनल हैं और कोई कहता है हम वोट काट रहे हैं।इसके बावजूद बंगाल का चुनाव लड़ूेंगे।

2015 में नहीं खुला था बिहार में खाता

वर्ष 2015 में ओवैसी की पार्टी की हालत बिहार में बिल्कुल अलग थी। वर्ष 2015 विधान सभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। 2020 में AIMIM ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 सीटों पर जीत मिली है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago