
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिसम्बर माह में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर कोविड की तीसरी लहर के आने की ओर इशारा कर रही है। इसी के चलते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक बार फिर प्रदेश के भीतर कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम योगी ने टीम 9 के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने बैठक में कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में कुछ कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए।
रात 11 बजे से लागू होगा कोरोना कर्फ्यू, शादी समारोह में 200 लोग हो सकते हैं शामिल
25 दिसम्बर से लागू होने वाला रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक लागू होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए कि इस बीच उत्तर प्रदेश में होने वाले शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति हो। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देगा।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More