
भारत वार्ता डेस्क : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने दिल्ली में लोकसभा के पूर्व स्पीकर व वरीय नेत्री मीरा कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार की राजजीतिक परिदृश्य के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। बताते चलें कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करेगी। बहरहाल यह फेरबदल होने की उम्मीद तो है परंतु कब होगी यह कहना मुश्किल है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए लगातार युवाओं की तरजीह देने की वकालत पार्टी के सीनियर लीडर के पास कर रहे हैं। इससे पूर्व वे राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, पूर्व विद्यायक नरेंद्र कुमार के साथ बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक पर लंबी चर्चा किया। गुरुवार को ललन कुमार ने अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस की वरीय नेत्री मीरा कुमार से मिलकर बिहार के ग्रास रुट लेवल के कार्यकर्ताओं के डिमांड को रखा।उन्होंने कहा कि आने वाले समय देश और बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी से वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद कर रही। बिहार के युवाओं का एनडीए गठबंधन की सरकार से मोहभंग हो चुका है। यह सही समय है जब अधिकाधिक युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के कमिटी में जगह मिले, जो पार्टी के मजबूती के लिए फायदेमंद साबित होगा। आगे उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष आगामी समय मे कांग्रेस कमिटी में युवा भागीदारी बढ़ाने की बात कही। इस पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार में सकारात्मक आश्वासन दिया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More