बड़ी खबर

जब मंत्री नितिन गडकरी ने ‌‌ससुर के घर पर चलवा दिया बुलडोजर, पत्नी को नहीं बताया ‍

Bharat varta desk: केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी बेबाकी और मजाकिया बोल के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान हरियाणा के सोहना में आयोजित कार्यक्रम में एक रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर का घर सड़क परियोजना में बाधक बन गया था और उन्होंने इस पर बुलडोजर चलवा दिया था।
नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तारीफ करते हुए अपना किस्सा सुनाया और कहा, ”आपने जो किया वह मैंने भी किया था। तब मेरी शादी हुई ही थी। मेरे सुसर का घर रामतेक में सड़क के बीच में पड़ रहा था। मैंने पत्नी को बताए बिना ससुर जी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया और सड़क का काम पूरा किया।” गडकरी ने कहा, ”मुझे अधिकारी बता रहे थे कि आपका (राव इंद्रजीत सिंह) भी, भाभी जी का भी घर बीच में आ रहा था तो आपने कहा कि आपको यह तोड़नी होगी और जगह खाली करना होगी, नेताओं को यही करना चाहिए, अतिक्रमण बचाने का पाप नहीं करना चाहिए।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago