
Bharat Varta Desk: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने यह आरोप लगाया था कि उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों से दिल्ली में अपने पिता के लिए मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने कोई सहयोग नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने हर तरह का सहयोग किया। इस पर भागलपुर के कांग्रेसियों ने शुभानंद को आड़े हाथों लिया है। भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित आनंद ने कहा कि शुभानंद यह झूठ बोल रहे हैं कि उनके पिता को कांग्रेस परिवार का कोई देखने नहीं गया।
प्रवीण सिंह कुशवाहा घर गए, प्रभारी ने फोन किया
आनंद ने बताया कि सदानंद बाबू को पटना से दिल्ली ले जाने के ठीक पहले उनके आवास पर 18 जुलाई को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा देखने गए थे। दिल्ली से वापस आने के बाद 6 अगस्त को दुसरी बार उनके आवास पर मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिए थे। उस दौरान उनके पुत्र के द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया गया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और दरवाजे पर से ही उनको दिखा कर विदा कर दिया गया। उनकी बीमारी को छिपाने का प्रयास भी किया गया। अमित आनंद ने बताया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने भी शुभानंद को फोन कर सदानंद बाबू का हाल-चाल लिया और मदद के बारे में पूछा।
दिल्ली से पटना लाने पर उठाया सवाल
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदानंद बाबू कांग्रेस के कद्दावर नेता है और समर्थवान भी हैं। जब कोई गरीब व्यक्ति भी बीमार पड़ता है तो वह भी छोटे शहरों से बड़े शहरों में जाकर अपने परिजनों को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करता है। ऐसे में बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें पटना से दिल्ली ले जाया गया और एक बड़े डॉक्टर से दिखा कर उन्हें वापस पटना क्यों लाया गया? क्या उनका इलाज एम्स में बेहतर तरीके से नहीं किया जा सकता था? दिल्ली से बेहतर आई सी यू बिहार में है क्या?
शंभू पटेल कर रहे छलावा
अमित आनंद ने कहा कि शंभू पटेल भी कांग्रेस द्वारा सदानंद सिंह की उपेक्षा का आरोप लगाकर दिखावा कर रहे हैं। वे सदानंद सिंह के सेवक रहे हैं। बदले में सदानंद सिंह ने उन्हें विधानसभा में उम्मीदवार बनाया था।
जदयू से प्रेम, उपेक्षा का आरोप एक बहाना
अमित आनंद ने कहा कि शुभानंद मुकेश नौकरी करते थे। पार्टी ने उन पर कृपा की और सीधे विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया मगर वह बुरी तरह हार गए। जदयू के प्रति उनका प्रेम उफान मार रहा है। इसीलिए वह कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More