स्वास्थ्य

मां वैष्णो देवी सेवा समिति के ब्लड बैंक का सीएम करेंगे उद्घाटन

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राजधानी पटना में बिहार का पहला नॉन कमर्शियल ब्लड बैंक बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। सामाजिक संस्था “मां वैष्णो देवी सेवा समिति” द्वारा ब्लड बैंक का निर्माण कराया गया है। ब्लड बैंक का नाम “मां ब्लड सेंटर” रखा गया है। “मां वैष्णो देवी सेवा समिति” के सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 फरवरी (रविवार) को ब्लड बैंक का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि यह ब्लड बैंक समाज के लिए, समाज के सहयोग से निर्मित किया गया है। “मां वैष्णो देवी सेवा समिति” संस्था के सदस्यों के सहयोग से पटना के दरियापुर गोला में जमीन खरीद कर ब्लड बैंक का भव्य भवन का निर्माण कराया गया है। यह बिहार का सबसे आधुनिक ब्लड बैंक है। सबसे खास बात यह है कि थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। यह पूरी तरह से नॉन-कमर्शियल ब्लड बैंक है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago