
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में सजल चक्रवर्ती के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री सहित राज्य के तमाम आला अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय सजल चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दीमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वo सजल चक्रवर्ती का संस्मरण करते हुए कहा कि स्वo चक्रवर्ती का निधन प्रशासनिक, सामाजिक और मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है। वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे सभी लोगों के प्रति सहज और सरल थे। अपने जीवन काल में उन्होंने जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कई अधिकारियों को उनके साथ कार्य करने का मौका मिला। मुझे भी कुछ समय के लिए उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवधि में मैंने पाया कि वे प्रशासनिक कार्यों को लेकर संजीदा और जिम्मेदार रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीव जंतु के प्रति उनका लगाव सभी जानते हैं। आज के समय में ऐसे व्यक्ति बहुत कम ही मिलते हैं जो जीव जंतु से इस कदर प्यार करते हैं। श्रंद्धाजलि सभा में राज्य के मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More