बड़ी खबर

CISF को मिली देश की पहली महिला DG, CRPF, ITBP और सिविल डिफेंस में भी नए DG

नई दिल्ली : राजस्थान कैडर की सीनियर IPS ऑफिसर नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का DG बनाया गया है. IPS ऑफिसर नीना सिंह देश की पहली महिला अधिकारी है जो इस पद पर पहुंची हैं. वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं और उनके पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं. नीना सिंह पहले सीआईएसएफ की एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) थी और अब उन्हें CISF की पूरी कमान दे दी गई है. नीना सिंह 1989 बैच की राजस्थान कैडर की IPS अधिकारी हैं और वे अपनी पुलिस सेवा के दौरान CISF में एडीजी की भूमिका निभा रही थीं. वे राजस्थान की पहली महिला डीजी भी रही हैं
वहीं, केंद्र सरकार द्वारा आईपीएस अनीश दयाल सिंह को CRPF का डीजी बनाया गया है. आईपीएस राहुल रसगोत्रा ITBP के डीजी बने. आईपीएस विवेक श्रीवास्तव फ़ायर सर्विस, सिविल डिफेंस & हॉमगार्ड के डीजी बने.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

18 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago