
Bharat Varta Desk: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होते जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1.84 लाख नए मामले सामने आए हैं। यही कारण है कि देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द, स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग बढ़ने लगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक किया।
शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि कक्षा दसवीं बोर्ड का अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया जाएगा। कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More