
पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ संजय मयूख ने बताया कि 30 जुलाई 2022, शनिवार को होटल मौर्या, पटना (बिहार) में ग्राम संसद द्वारा बिहार चैप्टर-II कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें गांवों के जनप्रतिनिधि, लोक सेवक, कॉर्पोरेट क्षेत्र के लोग एवं नीति निर्माता भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस ग्राम संसद का उद्घाटन करेंगे।
इस कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव और विकास लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए व्यापक चर्चा की जाएगी। इस ग्राम संसद में प्रदेश के गांव–गांव से मुखिया जन–प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे और ग्राम विकास एवं ग्रामीण प्रबंधन पर अपने–अपने सुझाव देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ गिरिराज सिंह (केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार), नित्यानंद राय (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार), तारकिशोर प्रसाद (उप मुख्यमंत्री, बिहार), सैयद शाहनवाज़ हुसैन (उद्योग मंत्री, बिहार), सम्राट चौधरी (पंचायती राज मंत्री, बिहार), संजय कुमार झा (मंत्री, जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार), डॉ. अशोक चौधरी (भवन निर्माण मंत्री, बिहार), मंगल पांडेय (स्वास्थ्य मंत्री, बिहार) और सुमित कुमार सिंह (विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री, बिहार) भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम संसद के चीफ पैट्रन डॉ संजय मयूख (विधान परिषद-बिहार) और ग्राम संसद के संयोजक संतोष रंजन राय (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, BJYM) एवं ब्रजेश शर्मा (संस्थापक, रेंडम वेरियेबल फाउंडेशन) करेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More