
पटना : बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने मांग की है कि बक्सर में ई-टीवी भारत के रिपोर्टर उमेश पांडेय उर्फ बंटी पांडेय पर दर्ज प्राथमिकी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल हस्तक्षेप कर वापस कराएं। गलत रिपोर्ट थी तो उचित फोरम पर उठाया जाना चाहिए था। सीधे रिपोर्टर पर अपराधिक मामला दर्ज कराना उचित प्रतित नहीं हो रहा है। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीधे रिपोर्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की घटना की निंदा करती है। राज्य भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त होते जा रहा है। मुख्यमंत्री और भाजपा नेता इस मामले में समय रहते हस्तक्षेप करें। यह मांग बक्सर के कई पत्रकारों से बातचीत के बाद उठा रहे हैं। गया में भी गया मडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के अधीक्षक ने पत्रकार व यनियन के सचिव रंजन सिन्हा पर प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। रोहतास जिला के संझौली में एक अधिकारी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उठाई। खबर छपने के बाद मानहानी का मुकदमा दर्ज कराने का धमकी दे दिया।
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More