Uncategorised

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना, मोदीनगर में दिखाएगी दमखम

पटना। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (गाजियाबाद) में 3 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बिहार की मजबूत टीम पूरी तरह तैयार है। राज्य के चयनित खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने के इरादे से रवाना हो चुके हैं।
टीम की रवानगी से पूर्व बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा और संरक्षक अरुण कुमार केसरी ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि खिलाड़ियों ने बीते महीनों में कड़ी मेहनत की है और उन्हें पूरा भरोसा है कि टीम मोदीनगर में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। वहीं संरक्षक अरुण कुमार केसरी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।
चयनित खिलाड़ी
लड़के वर्ग:
अभय कुमार, प्रेम कुमार, आदित्य कुमार, शंकर कुमार, रौशन कुमार, भोला सिंह, सन्नी कुमार, शिवम कुमार, नितेश कुमार सिंह, अमित कुमार, अनिषेक राज साहिल, अनंत देव, गौरव सिंह, शिवम दुबे, पीयूष कुमार, प्रियांशु राज, विवेक कुमार एवं कन्हैया कुमार।
लड़कियां वर्ग:
कुमकुम कुमारी, खुशी जयसवाल, खुशी कुमारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी, रिया सिंह, श्रेया चंद्रा, मोनिका शर्मा, सपना कुमारी, शालिनी कुमारी, जनक नंदिनी कुमारी, प्रिया चंद्रा, तुलसी कुमारी एवं अंशू कुमारी।
कोचिंग और प्रबंधन टीम
टीम के साथ मुख्य कोच गुरविंदर सिंह और सहायक प्रशिक्षक रॉकी कुमार जा रहे हैं। वहीं, टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी कमलजीत कौर (मैनेजर, लड़कियां), गिरिजेश कुमार और राजा कुमार (मैनेजर, लड़के) संभालेंगे। सभी खिलाड़ियों ने राजगीर वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लिया है और वहीं से वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए हैं।
तकनीकी अधिकारियों की बड़ी भागीदारी
इस चैंपियनशिप में बिहार से बड़ी संख्या में तकनीकी अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रेणी-1 तकनीकी अधिकारी रजनीश भास्कर के साथ राष्ट्रीय श्रेणी-2 के अधिकारी डॉ. शिप्रा सोनी, जस्सू कुमारी, सतीश कुमार और अभय सुंदर भी मोदीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं। किसी राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में तकनीकी अधिकारियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
12 दिनों तक चलेगा मुकाबला
12 दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष वेटलिफ्टर हिस्सा लेंगे। कड़े मुकाबलों के बीच बिहार की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago