
पटना: पटना उच्च न्यायालय द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) रिजल्ट जारी करने से संबंधित मामले में अपना फैसला देने के बाद अब शुक्रवार को शाम 4 बजे बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने दी। शिक्षा विभाग के सभागार में 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। मंत्री विजय चौधरी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर उपस्थित रहेंगे।
पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति एहसानुद्दीन इमानुल्लाह की एकल पीठ ने आदित्य प्रकाश और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया था और मामले में कोई कानूनी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने आगे राज्य सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भविष्य में Bihar STET का पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया है।
37 हजार शिक्षकों की भर्ती होगा शुरू
परिणाम माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए लगभग 37 हजार शिक्षकों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियोजन कार्यक्रम जारी किया जाएगा। भर्ती जिलेवार की जाएगी और मेरिट के आधार पर एक सूची तैयार की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार मेरिट और रोस्टर के हिसाब से खाली पदों पर आवेदन मंगाए जाएंगे और जल्द से जल्द टीचरों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बता दें कि बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फिलहाल 37 हजार 335 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More