
पटना : भाजपा ने शुक्रवार को स्थानीय प्राधिकार कोटे के तहत 12 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिए। भाजपा ने औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, दरभंगा से सुनील चौधरी, सारण से ध्रमेंद्र कुमार सिंह, समस्तीपुर से तरुण कुमार, सिवान से मनोज कुमार सिंह, कटिहार से अशोक अग्रवाल, पूर्वी चंपारण से बब्लू गुप्ता, गोपालगंज से राजीव कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह, बेगुसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, पूर्णिया अररिया किशनगंज से दिलीप जायसवाल और रोहतास कैमूर से संतोष सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सारण के भाजपा के निवर्तमान विधान पार्षद सच्चिदानंद राय और गोपालगंज के निवर्तमान विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय का टिकट काट दिया गया है। चर्चा है कि सच्चिदानंद राय से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नाराज हैं क्योंकि वे लोकसभा चुनाव के दौरान से ही भाजपा के खिलाफ बयान देते आ रहे थे।
दरभंगा से कशिश डेवलपर्स के निदेशक और जदयू के पूर्व विधायक सुनील सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More