
Bharat Varta Desk : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी सादगी और सहज व्यक्तित्व तथा देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है रामनाथ कोविंद की राजनीतिक यात्रा उस गौरव पथ का प्रतिनिधित्व करती है जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका गरिमामयी व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय है। एक सरल पृष्ठभूमि और परिवेश से निकलकर वे देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचे, यह हम सब के लिए उत्तम उदाहरण है।
मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आरंभ से ही बिहार के प्रति रामनाथ कोविंद का विशेष स्नेह रहा है। राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले बिहार के राज्यपाल के रुप में उनका प्रतिनिधित्व अविस्मरणीय रहा है। शिक्षा मंत्री एवं एक जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे उनसे उस दौरान भी बहुत कुछ सीखने को मिला।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More