
पटना : भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि राजधानी पटना में अवस्थित अटल पथ जो उत्तर बिहार से राजधानी को जोड़ती है, यह पथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से है। इस स्वर्णिम पथ पर कहीं भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के मूर्ति स्थापित नहीं है। इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सभी सदस्यों ने निवेदन किया कि इस पथ पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाये। जिसपर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा साकारात्मक आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधान पार्षद डॉ. सजय मयूख, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. योगेन्द्र पासवान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट एवं भाजपा प्रदेश प्रेस पैनलिस्ट डॉ. विनोद शर्मा शामिल थे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More