
Bharat varta desk: एक महिला 5 बेटियों को लेकर कुएं में कूद कूद गई। घटना में मां सहित पांचों बेटियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रविवार सुबह कुएं से 6 शव निकाले।
बताया जा रहा है कि महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर बच्चों के साथ जान दिया है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इस लोमहर्षक घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लाशों को बाहर निकलवाया।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय मृतिका बादाम देवी का पति शिवलाल अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। मृतिका ने अपने बच्चों को मामा के यहां जाने की बात कह कर साथ में ले गई और सब को एक-एक करके कुएं में धकेल दिया और अंत में खुद भी छलांग लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बादाम देवी एक के बाद एक लगातार सात पुत्री होने के कारण परेशान रहती थी।यह घटना राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी तहसील के कालियाखेड़ी गांव की है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More