
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में तेजस्वी यादव ने राजद के एमवाई समीकरण से इतर ए टू जेड समीकरण का फार्मूला दिया था। राजद ने मंत्रिमंडल में ‘ए टू जेड’ नीति के तहत मंत्रिमंडल में सवर्णों को भी राजद कोटे से मंत्री बनाया था। भूमिहार जाति से कार्तिक सिंह और राजपूत जाति से सुधाकर सिंह को मंत्री बनाया गया था। लेकिन, महागठबंधन सरकार में 32 दिन में राजद कोटे के दो सवर्ण मंत्रियों के इस्तीफे से राज्य की राजनीति में तहलका मच गया है। पहले आपराधिक मुकदमे की वजह से कार्तिक सिंह को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था और अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह का कृषि विभाग के अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री से विवाद हुआ था। उन्होंने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चोर बताया था।
कार्तिक सिंह और सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद महागठबंधन सरकार में राजद कोटे के मंत्रियों में से सवर्ण आउट हो गए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्वी यादव ‘ए टू जेड’ समीकरण को साधने के लिए फिर से मंत्रिमंडल विस्तार कर सवर्णों को मंत्रिमंडल में शामिल कराते हैं या नहीं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More