
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: सरकारी क्षेत्रों में लगातार राज्य सरकार एव सत्ताधारी दलों द्वारा भूमिहार ब्राह्मण समाज के किए जा रहे घोर उपेक्षा के खिलाफ ‘भूमिहार – ब्राह्मण सामाजिक राजनैतिक फ्रंट’ का गठन किया गया है। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके प्रोफेसर रामजतन सिन्हा को फ्रंट का अध्यक्ष बनाया गया है। भूमिहार ब्राह्मण समाज के अनेकों नेता इस फ्रंट से जुड़े हैं। फ्रंट के माध्यम से भूमिहार ब्राह्मण को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा। कई जिलों में फ्रंट के द्वारा बैठक और सभा का भी आयोजन किया गया। कोरोना के दूसरी लहर के प्रकोप की वजह से फ्रंट की गतिविधियां नहीं दिख रही थी। अब कोरोना का प्रकोप कम होते ही फ्रंट की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई है। आगे की रणनीति तय करने हेतु फ्रंट से जुड़े सभी प्रमुख नेता रविवार को पटना में जुटे।
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक राजनैतिक फ्रंट की बैठक रविवार को फ्रंट के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा के नेतृत्व में उनके आवास पर आयोजित की गई। बैठक में फ्रंट की मजबूती के लिए संगठन का विस्तार एवं आने वाले दिनों में फ्रंट के कार्यक्रमों के निर्धारण पर विचार किया गया। जानकारी के अनुसार बैठक में बिहार के बदलते राजनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व विधायक अवनीश सिंह, डॉ उषा विद्यार्थी, अनिल कुमार, अजय कुमार टुन्नू आदि मौजूद थे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More