
सहरसा : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक राजनीतिक फ्रंट के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा के नेतृत्व में फ्रंट का एक प्रतिनिधिमंडल सहरसा के बिहरा में स्व. पप्पू देव के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, बिक्रम के पूर्व विधायक अनिल कुमार, जिला पार्षद अजय सिंह टुन्नू, कौशलेंद्र नारायण सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।
परिजनों से मिलने के बाद भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक राजनीतिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने कहा कि पप्पू देव की हत्या की गई है। इस हत्याकांड के दोषियों के सजा के लिए हम सभी संघर्षरत हैं। पप्पू देव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह सार्वजनिक हो गया है यह हत्या सुनियोजित है। इस हत्याकांड से पहले ही पुलिस ने प्रेस रिलीज बनाए रखा था ताकि लोगों तक झूठी खबर ही जाए। इस घटना के पोस्टमार्टम में शामिल सभी चिकित्सों का आभार जिन्होंने पप्पू देव का मेडिकल रिपोर्ट को जनता के सामने रखा। इस मेडिकल रिपोर्ट से हत्याकांड में पुलिस की संलिप्तता जगजाहिर हुई। हम सभी लोग पप्पू देव के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आगे भी लड़ते रहेंगे जबतक इनके परिजनो को न्याय ना मिले।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More