
Bharat Varta Desk : कोरोना से वैसे तो पूरा देश की प्रभावित है। देश के कई हिस्सों में मरीज मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। संकट गंभीर है। पर कई लोग मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। कोरोना संकट के बीच इस तरह की खबरें लगातार आ रही हैं जो इस बात की गवाही देती हैं कि सेवा, सरोकार और मानवता जैसी जैसी अब भी समाज में शेष हैं। परेशान करने वाली खबरों के बीच इस तरह की खबरें सुखद बयार की तरह आती हैं। आज हम आपको बता हैं संकट के एक ऐसे ही मानवता के सिपाही से जो त्याग और सेवा की मिसाल बने हुए हैं।
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान अपने संसाधनों के जरिए इस संकट की घड़ी में लोगों की मुश्किलों को आसान करने का प्रयास कर रहे हैं। वे भागलपुर और नौगछिया में कोरोना मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। लोगों की मदद के लिए उन्होंने सौ से अधिक जम्बो सिलिंडर मंगवाया है। छोटा सिलिंडर भी मंगवाया गया है। वे लगातार लोगों को फ्री में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सप्लाई करने में रेल यात्री संघ के सभी सदस्य भी सक्रिय हैं।
ऑक्सीजन के लिए केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ का हेल्पलाइन नम्बर: कालीचरण शर्मा 9162062020, मो. मिनहाज आलम 9934738468, नवीन दुबे 9973759168, डॉ. रकीब आलम 9546607837
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ संपूर्ण भारत में नशाखुरानी, जहरखुरानी, महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाती आ रही है। साथ ही जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच निशुल्क हेलमेट वितरण भी करती है। कोरोना महामारी में संस्था के द्वारा जो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है यह निःशुल्क व निस्वार्थ है। संस्था को किसी भी प्रकार का सरकारी, गैर सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं है। संस्था किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार से डोनेशन नहीं लेती है। संस्था के लोग अपने निजी पैसों से संपूर्ण काम करते आ रहे हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More