
पटना : सांस्कृतिक–सामाजिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार एवं पद्मश्री से सम्मानित बऊआ देवी को वर्ष 2025 का नवगीतिका शिखर सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान संस्थान के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के हाथों दिया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में बऊआ देवी की अनुपस्थिति के चलते उस दिन उन्हें सम्मान नहीं मिल सका।
इसके बाद संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर जाकर पूरे सम्मान के साथ स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नवगीतिका लोक रसधार की सचिव डॉ. नीतू कुमारी, संयुक्त सचिव राजेश केसरी, निहारिका अखौरी तथा कोषाध्यक्ष प्रियेश प्रियम उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा प्रति वर्ष यह सम्मान ऐसे साहित्यकार, संगीतकार या कलाकार को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में दीर्घकालिक, विशिष्ट और स्मरणीय योगदान दिया हो। इससे पूर्व वरिष्ठ साहित्यकार उषा किरण खान, वरिष्ठ लोकगायक एवं संगीत गुरु भरत सिंह भारती तथा वरिष्ठ साहित्यकार ममता मेहरोत्रा को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि बऊआ देवी मधुबनी पेंटिंग की एक विशिष्ट और अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली कलाकार हैं। मधुबनी जिले की पारंपरिक लोककला को उन्होंने दीवारों से निकालकर कागज़ और कपड़े तक पहुँचाया। अपनी चित्रकला में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, गरीबी, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों को भी प्रमुखता से स्थान दिया। उनकी कृतियाँ केवल धार्मिक या पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि समाज की वास्तविकताओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। उनके चित्र देश–विदेश में सराहे गए हैं और भारतीय लोककला को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More