राज्य विशेष

BAU में मनाया गया विश्व जल दिवस और बिहार दिवस, कुलपति सुहाने बोले- कम पानी वाला फसल लगाएं किसान

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में सोमवार को विश्व जल दिवस और बिहार दिवस मनाया गया. इस मौके पर करीब डेढ़ सौ किसानों को जल संरक्षण का प्रशिक्षण देते हुए कुलपति डॉ. आर के सुहाने ने किसानों से अपील किया कि ऐसी फसलें लगाएं जिनमें पानी की भी कम जरूरत होती है. उन्होंने जल संचयन पर जोर देते हुए कहा कि बांका के किसानों ने इस क्षेत्र में बेहतर काम किया है. जल संरक्षण में वैज्ञानिक तरीके अपनाने का सुझाव किसानों को दिया. उन्होंने बिहार दिवस पर किसानों को शुभकामना दी. कुलपति ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनसे अपील किया कि वे इसका लाभ उठाएं.

इस मौके पर डॉ आरएन सिंह ने बताया कि देश में पीने योग्य पानी का बहुत सीमित भंडार है. इसलिए जरूरी है कि पानी संरक्षण के आधुनिक तरीकों को अपनाया जाए. डॉ आरआर सिंह ने वाटर शेड को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया. पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि जल संरक्षण के तमाम प्रभावशाली तरीकों का उपयोग होना चाहिए. इस मौके पर बिहार गीत की प्रस्तुति भी किया गया.

Anupam

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

4 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

4 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago