स्वास्थ्य

बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सामुदायिक रेडियो से कोरोना के बारे में दी जा रही वैज्ञानिक जानकारी

भागलपुर : सामुदायिक रेडियो समुदायों को सशक्त बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि सरकार सामुदायिक रेडियो की संख्या बढ़ाने पर बल देते रही है। आपदाओं के वक्त सही व तथ्यात्मक सूचनाओं को तेजी से पहुंचाने में सामुदायिक रेडियो की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने व अफवाहों से सचेत रहने के लिए देशभर के सामुदायिक रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सामुदायिक रेडियो स्टेशन एफएम ग्रीन कोविड सहज ज्ञान की श्रृंखला चला रहा है।

कोरोना से संबंधित दी जा रही वैज्ञानिक जानकारी : कुलपति

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ आर के सोहाने ने बताया कि कोरोना से संबंधित बहुत सारे नए शब्द वैरिएंट, म्यूटेशन, आइसोलेशन, इम्युनिटी इत्यादि सुनने को मिल रहे हैं। दूरदराज गांव के लोग और किसान इन शब्दों के साथ अभी सहज नहीं हैं। सामुदायिक रेडियो स्टेशन एफएम ग्रीन के माध्यम से हमारे विशेषज्ञ बहुत ही सरल तरीके से वैज्ञानिक जानकारी लोगों को बता रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सामुदायिक रेडियो स्टेशन एफएम ग्रीन कोविड सहज ज्ञान की श्रृंखला का पहला भाग का प्रसारण शुक्रवार को किया गया। इसमें बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मॉलिक्यूलर वैज्ञानिक डॉ तुषार रंजन ने श्रोताओं को विस्तृत जानकारी दी। डॉ तुषार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकना है तो लोगों को वायरस की प्रकृति और व्यवहार को समझना होगा।

कार्यक्रम के संचालक और आएफएम ग्रीन के प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि आमलोगों को जागरूक करने के लिए सहज ज्ञान कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago