
पटना : एम्स पटना में बच्चों पर कोरोना रोधी वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। 12 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों पर यह परीक्षण 1 जून से शुरू हो गया है। एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ वीणा सिंह भी अपने बच्चे पर वैक्सीन ट्रायल के लिए आगे आईं। डॉ वीणा के पुत्र सत्यम को कोवैक्सीन का ट्रायल वैक्सीन शनिवार को दिया गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि सत्यम को वैक्सीन एम्स पटना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सीएम सिंह ने खुद दिया।
डॉ वीणा सिंह भी ट्रायल में भाग ली थीं
बता दें कि एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ वीणा सिंह भी आम लोगों को वैक्सीन ट्रायल के प्रति जागरूक करने के लिए और यह बताने के लिए कि ट्रायल वैक्सीन सुरक्षित है, खुद भी ट्रायल में वैक्सीन लगवायी थीं। अब उनके पुत्र सत्यम ने भी बच्चों के लिए चल रहे वैक्सीन ट्रायल में भाग लिया। डॉ वीणा कहती हैं कि यह इतिहास रहेगा कि मैंने और मेरे बेटे ने वैक्सीन ट्रायल में भाग लिया। हमलोगों ने वैक्सीन ट्रायल में भाग लेकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More