
Oplus_131072
Bharat varta Desk
झारखंड उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त जज डॉ एसएन पाठक को झारखंड राज्य उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 29 अगस्त को इस सबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा अनुमोदन दिए जाने के बाद सरकार ने नियुक्ति का पत्र जारी किया। डॉ पाठक इसके पहले लंबे समय तक झारखंड हाईकोर्ट के जज रहे। वे अपने कई महत्वपूर्ण फैसलों के कारण चर्चित रहे। कुछ महीने पहले रिटायर हुए हैं। उन्होंने ‘न्याय पथ के पथिक’ नाम से एक किताब भी लिखी है। उनकी नियुक्ति 4 सालों या फिर 67 साल की उम्र तक के लिए हुई है।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More