बड़ी खबर

ACS एस. सिद्धार्थ का तबादला, बी राजेंद्र को शिक्षा विभाग का जिम्मा

Bharat varta Desk

बिहार सरकार ने शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ का तबादला कर उन्हें विकास आयुक्त बनाया गया है. शिक्षा विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार अब आईएएस बी राजेंद्र को सौंपा गया है. वहीं, अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो पहले एस सिद्धार्थ के पास था.

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एसीएस हरजोत कौर का तबादला कर उन्हें राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके स्थान पर आनंद किशोर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक ये सभी आदेश 1 सितंबर से प्रभावी होंगे. इसी दिन प्रत्यय अमृत बिहार के नए मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे. प्रत्यय अमृत के कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही एस सिद्धार्थ का यह अहम तबादला किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago