पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा की सफलता पर महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने मुख्यमंत्री आवास में उनसे मुलाकात कर बधाई दी।
ज्ञातव्य हो कि पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूनल, बाल विवाह मुक्त अभियान से संबंधित जन जागरूकता हेतु मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा के माध्यम से लोगों के साथ संवाद हेतु जिलों का दौरा कर रहे थे। वह एक ऐसा समाज बनाने की बात करते हैं जो शराब को हाथ न लगाए, दहेज न ले और बाल विवाह को प्रोत्साहित न करे। अपनी यात्राओं के लिए चर्चित नीतीश इस बार इसी संदेश के साथ फिर यात्रा पर निकले थे। उनका मानना है कि इन कुरीतियों को दूर किए बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
बहुचर्चित आईपीएस अधिकारी रहे आचार्य किशोर कुणाल का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कई साहसिक निर्णय लेकर समाज सुधार के लिए अतुलनीय और ऐतिहासिक कार्य किया है।
बता दें कि आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास के माध्यम से समाज सेवा व मानव कल्याण का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने कुशल प्रशासन से आचार्य किशोर कुणाल स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां दर्ज कर रहे हैं। मंदिर की आय से वे कई अस्पतालों का निर्माण कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More
Bharat varta Desk तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां… Read More