शिक्षा मंच

शोधार्थियों की समस्याओं को लेकर पीयू के कुलपति से मिला ABVP का शिष्टमंडल

पटना : पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के शिष्टमंडल ने गुरुवार को पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को शोधार्थियों के समस्याओं से अवगत कराया। परिषद के शिष्टमंडल ने कुलपति को शोध प्रबंध जमा करने की अवधि को बढ़ाने, शोधवृत्ति के प्रक्रिया को आसान करने, नए शोधार्थियों को शोध निर्देशक आवंटित करने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने आदि समस्याओं से अवगत कराया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह सर्वविदित है कि कोरोना की दूसरी लहर पहले के अपेक्षाकृत ज्यादा भयावह थी। इसलिए उस समय के दौरान सभी प्रभावित थे। इसलिए शोध प्रबंध जमा करने की अवधि छः माह बढ़ाना चाहिए। पटना विश्वविद्यालय के संयोजक अभिनव कुमार ने शोधकर्ताओं के विषय पर अपनी बात रखते हुए बताया कि नए पीएचडी शोधकर्ता जो कोर्स वर्क की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उन्हें शोध निर्देशक नहीं मिल पा रहे और नए जो प्राध्यापक आए हैं वे अभी गाइड बनने के मानक को नही पूरा कर रहे। इसलिए इसका अविलंब कोई रास्ता निकाला जाए। शिष्टमंडल ने कुलपति से जल्द से जल्द प्री पीएचडी परीक्षा का आयोजन करने हेतु आग्रह किया।

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने परिषद के सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधांशु भूषण झा, प्रदेश शोध प्रमुख गौरव रंजन उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago