
गांव गांव जाकर अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी एकत्र किया जाएगा
पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 18 अक्टूबर को रानी सती मंदिर गांधी मैदान, पटना में सम्पन्न हुई। आगामी वर्ष के महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में लिए गए। आगामी महत्वपूर्ण योजनाओं में अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति ने तय किया है कि देश भर के गांव-गांव में जाकर वीर हुतात्माओं का सर्वेक्षण किया जाएगा।
ज्ञात हो कि इस वर्ष 15 अगस्त को अभाविप ने देश भर में 1,09,635 स्थानों पर ध्वजारोहण करके देश में स्वाधीनता के इस पर्व को जन जन तक ले जाने का काम किया है। वर्ष भर भी हर माह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे इंटर्नशिप, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा तिरंगा यात्रा आदि का आयोजन भी देश भर में किया जाएगा।
अभाविप का 67वां अधिवेशन जबलपुर में 24-26 दिसम्बर में होना तय हुआ है। देश भर से प्रमुख कार्यकर्ता कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अधिवेशन में शामिल होंगे। हर वर्ष प्रा० यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार भी समाज में प्रभावशाली कार्य करने वाले युवा को अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया जाता है। इस वर्ष के आवेदन के लिए भी अभाविप ने जानकारी साझा की है। अभाविप की यात्रा पर आने वाली पुस्तक “ध्येय यात्रा” का कार्य भी अंतिम चरण में है और शीघ्र ही उसका विमोचन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा “भारत के स्वाधीनता में बहुत से वीरों की सहभागिता रही है जिनका इतिहास कहीं ना कहीं लुप्त करने का प्रयास किया गया है। स्वाधीनता के इस अमृत वर्ष में अभाविप ऐसे सभी सैनिकों के बलिदान को नागरिकों के सामने लाने का प्रयास करेगी।”
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More