
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : “योग” जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग हमारे शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। आत्मा का परमात्मा से जुड़ना यहां अभीष्ट है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीव भाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निज आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाए। इस संदेश के साथ 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बिहार प्रांत के मुख्य कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रांत संगठन मंत्री डॉ सुग्रीव, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु, महानगर मंत्री रजनीश कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक अभिनव कुमार, शशि कुमार, नागेंद्र, गब्बर, शशी सिंह, समृद्धि सिंह राठौर, विक्की शाह उपस्थित रहे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More