
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकानाएं देने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ नेता के साथ जन्मदिन के मौके पर केक काटा और उन्हें खिलाया। आडवाणी ने भी मोदी को केक खिलाया। इस दौरान आडवाणी से मिलने आए नेताओं ने उनके संग बैठकर चर्चा भी की।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More