ब्रेकिंग न्यूज़

सीबीआई के काम का मूल्यांकन करेगा सुप्रीम कोर्ट, डायरेक्टर से रिपोर्ट तलब


Bharat Varta desk: सरकारी तोता होने का आरोप झेलने वाली देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के काम का सुप्रीम कोर्ट मूल्यांकन करेगा। देश की सर्वोच्च अदालत इस बात का आकलन करेगी की आखिर सीबीआई की सफलता दर क्या है? साथ में यह भी देखा जाएगा कि कुल कितने मामलों में सीबीआई तार्किक निष्कर्ष पर पहुंची?
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जयसवाल से इस संबंध में डिटेल ब्यौरा तलब किया है। उन्हें बताना होगा कि कुल कितने केस में सीबीआई सजा दिलाने में कामयाब रही।जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुद्रेंश की पीठ ने कहा कि सीबीआई के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है कि उसने केस दर्ज कर लिया और जांच कर ली। बल्कि उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दोषी को सजा मिले। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की जांच में अक्सर देरी हो रही है। दरअसल देश की सर्वोच्च अदालत यह जानने का कोशिश कर रही है कि देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी अपने दायित्वों के निर्वाह में कितनी सक्षम है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago