
Bharat varta desk: कानपुर महानगर क्षेत्र से आठवीं बार विधायक बने और योगी सरकार में उद्योग विकास मंत्री रहे सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं ।महाना विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बने हैं। वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। आज उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने खुद से ले जाकर आसन पर बिठाया। सदन के नेता के रूप में नए विधानसभा अध्यक्ष की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जनप्रिया राजनेता बताया जिन्हें जनता बार-बार जीता रही है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें समय समय पर आपके संरक्षण की जरूरत होगी। अखिलेश ने कहा कि आप हमें जितना मौका देंगे उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। अब आप भाजपा के नहीं हैं हम सबों के संरक्षणकर्त हैं। अखिलेश ने अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो लगातार एक क्षेत्र में जीतते रहे हैं। स्वाभाविक है वही जीतता है जो जनता के बीच लोकप्रिय हो।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More