बड़ी खबर

ममता बनर्जी ने लिखा-भाजपा कर रही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, एकजुट होने की जरूरत

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की अपील की है। सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। सीएम ने अपने पत्र में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ममता ने कहां है कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति के तहत सीबीआइ, ईडी, आईबी, इनकम टैक्स समेत तमाम एजेंसियों का अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में कोयला घोटाले के संबंध में 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। ममता के भतीजे ने भी भाजपा पर आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों के संबंध में किया जा रहा है। लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago