
पटना: जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो फारुख अली द्वारा दिनांक – 01.12.2020 से 31.01.2021 तक कुल 71.70 करोड़ रुपये (सुगमांक) का किये गए वित्तीय लेन-देन के सबंध में राजभवन द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था। कुलपति द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। अब राजभवन ने विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति का अध्यक्ष ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी और के.एस.डी. संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के वित्तीय सलाहकार कैलाश राम जांच समिति के सदस्य बनाये गए हैं। जांच समिति को एक माह के अंदर जांच प्रतिवेदन कुलाधिपति सह राज्यपाल को समर्पित करना होगा।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More