पॉलिटिक्स

ममता बनर्जी ने पर्चा भरने के पहले की भगवान शंकर की पूजा, जलाभिषेक

कोलकाता संवाददाता: बंगाल चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया उन्होंने अनुमंडल अधिकारी के कार्यालय में पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की. ममता बनर्जी ने कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए नया नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं लेकिन नंदीग्राम का नहीं. नंदीग्राम के मां, भाई, बहनें, मुझे याद रखें और ये याद रखें कि बंगाल में टीएमसी की जीत होगी. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्हें यहां की जनता का आशीर्वाद चाहिए. महाशिवरात्रि के ठीक 1 दिन पहले नामांकन करने के पूर्व ममता ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना की. अपने घर से पदयात्रा करते हुए ममता बनर्जी महारुद्र सिद्धनाथ मंदिर में पहुंचीं और यहां पूजा की. उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसके बाद वह मंदिर के पास बने हेलीपैड से हल्दिया के लिए रवाना हुई.

Kumar Gaurav

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

17 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago