
पटना ,भारत वार्ता संवाददाता: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमण के कारण बिहार सरकार ने स्कूल कॉलेजों को अब 18 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है.दुकानों को शाम 7 बजे के बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है. 30 अप्रैल तक के लिए सरकार की नई गाइडलाइन शुक्रवार को जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक के बाद यह तय किया गया है कि ढाबा औऱ भोजनालय शाम 7 बजे के बाद तक खोलने की इजाजत होगी लेकिन उन्हें अपनी क्षमता का सिर्फ 25 प्रतिशत लोगों को ही बिठाना होगा. होम डिलेवरी पर रोक नहीं लगेगी. सिनेमा हॉल में 50 लोगों को बैठने की इजाजत होगी.अंतिम संस्कार में 50 और विवाह में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे .मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से जो निर्धारित परीक्षा है उसे ली जाएगी लेकिन नई परीक्षाओं की घोषणा अभी तत्काल नहीं की जाएगी.30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थलों पाए लोगों की आवाजाही पर रहेगी रोक. सरकारी कार्यालयों में उप सचिव और ऊपर के अधिकारी कार्यालय आएंगे. बाकी के कर्मचारी 33 प्रतिशत की संख्या में अल्टरनेट दे कार्यालय आएंगे.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More