मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिला भाजपा का शिष्टमंडल, उपचुनाव में अफसरों के खिलाफ शिकायत


रांची भारत वार्ता संवादाता
भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि मधुपुर उपचुनाव में जिला प्रशासन के सर्वोच्च पदाधिकारी से लेकर निचले कर्मचारी तक पूरे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का झंडा, बैनर जबरन हटाने का काम कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि पूरा प्रशासन झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। यही कारण है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के एक भी कार्यकर्ता या समर्थक के घर से झंडा नहीं उतारा जा रहा है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया कि जबरन झंडा उतारने में जिस पदाधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाए उन्हें तत्काल चुनाव कार्य से मुक्त कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।
प्रतिनिधिमंडल की शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार ने तत्काल देवघर एसडीओ को फोन लगाकर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी पार्टी के साथ भेदभाव ना हो और नियम सम्मत कार्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि वे तुरंत इसकी जांच कराएंगे और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू एवम् चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago