
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच इस चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ही अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार के समर्थित उम्मीदवार हैं। उन्होंने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और दलित नेता हैं, इसलिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान का पसंदीदा चेहरा माना जा रहा है। खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
खड़गे का अध्यक्ष बनना लगभग तय!
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा शशि थरूर और झारखंड से के एन त्रिपाठी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। लेकिन, गांधी परिवार के समर्थित उम्मीदवार खड़गे को ही बताया जा रहा है। इस वजह से पार्टी के नेताओं का समर्थन भी खड़गे के साथ दिख रहा है। खड़गे के समर्थन में दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया। खड़गे के नामांकन के वक्त उनके प्रस्तावक के तौर पर सभी बड़े नेता पार्ट मुख्यालय में मौजूद रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक में जी-23 के अहम मेंबर रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं। मतलब खड़गे सर्वसम्मत से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दिशा में हैं। भूपेन्द्र के साथ उनके बेटे और सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी प्रस्तावक में शामिल हैं। अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने भी नामांकन के बाद कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के भीष्मपितामह हैं। यानी अब यह तय हो गया है कि चुनाव औपचारिकता है, खड़गे का चुनाव जीतना तय है।
जगजीवन राम बने थे पहले दलित अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे अगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो जगजीवन राम के बाद कोई दलित नेता लम्बे अंतराल के बाद कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। 51 साल बाद कांग्रेस के दूसरे दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे होंगे। जगजीवन राम (1970-71) में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
24 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद गांधी परिवार से बाहर
अब यह साफ हो गया है कि 24 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा। 1998 में सीता राम केसरी को हटाकर सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया था। गांधी परिवार की अध्यक्षता में कांग्रेस 24 में से 10 साल केंद्र में सत्ता में रहीं।
मलिका अर्जुन खड़गे का राजनीतिक सफर
9 बार विधायक
कर्नाटक के गृह मंत्री
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष
विधायक दल के नेता
लोकसभा सांसद
राज्य सभा सांसद
केन्द्रीय मंत्री
लोकसभा में कांग्रेस के नेता
राज्यसभा में विपक्ष के नेता
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More