
Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को मुंबई से पहुंची टीम ने उनके लखनऊ स्थित घर में छापेमारी की। इस दौरान उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा। ईडी की टीम सावंत को गिरफ्तार करके फ्लाइट से मुंबई ले गई है। वहां उन्हें मुंबई हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।
सचिन सावंत पर मुंबई में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए डायमंड कंपनी में 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है। इस संबंध में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सचिन सावंत भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं और GST के एडिशनल कमिश्नर हैं। बताया गया है कि लखनऊ में ईडी को उनके घर से कई दस्तावेज, बैंक से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है। ईडी ने उनको अपने कब्जे में ले लिया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More