बड़ी खबर

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान

bharat varta desk:

पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो गया। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा। यहां 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।‌ छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2023 आम चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। I.N.D.I.A के बैनर तले कांग्रेस समेत 20 से ज्यादा विपक्षी दल साथ लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago