बड़ी खबर

48 आईपीएस अधिकारियों को तबादला, नौशाद पलामू के डीआईजी

Bharat varta Desk

झारखंड सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी-एसपी सहित कुल 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसएसपी-एसपी बदले हैं, उनमें जमशेदपुर व धनबाद के एसएसपी के अलावा पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो व चतरा जिले शामिल हैं। डीआईजी, कार्मिक का जिम्मा संभाल रहे मोहम्मद नौशाद आलम पलामू के डीआईजी बनाए गए हैं।

राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है। इतना ही नहीं, एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार तथा विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जैप का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मंगलवार की देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए स्थान पर योगदान के लिए आदेश दिया गया है। जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है।


कौन कहां गए?


तदाशा मिश्रा : एडीजी रेल से विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
संजय आनंदराव लाठकर : एडीजी अभियान से एडीजी रेल।
टी. कंदसामी : विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से एडीजी अभियान।
प्रिया दुबे : एडीजी जैप को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार।
मनोज कौशिक : आईजी मुख्यालय से आईजी रांची।
अखिलेश कुमार झा : आईजी रांची से निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
अमोल वीनुकांत होमकर : आईजी अभियान से आईजी रेल।
प्रभात कुमार : आईजी विशेष शाखा अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी जैप।
माइकल राज एस. : आईजी बोकारो से आईजी अभियान।
क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी दुमका से आईजी बोकारो।
नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी रेल से आईजी मानवाधिकार।
शैलेंद्र कुमार सिन्हा : निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी से आईजी दुमका।
सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी संगठित अपराध सीआइडी सह आईजी जेल के अतिरिक्त आईजी मुख्यालय।
पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी मानवाधिकार से आईजी प्रोविजन।
संजीव कुमार : डीआईजी हजारीबाग से डीआईजी एसीबी।
वाईएस रमेश : डीआईजी पलामू से डीआईजी एससीआरबी।
सुरेंद्र कुमार झा : डीआईजी बोकारो से डीआईजी कार्मिक।
चौथे मनोज रतन : डीआईजी कोल्हान चाईबासा से डीआईजी विशेष शाखा।
संध्या रानी मेहता : डीआईजी सीआइडी से डीआईजी बजट।
शैलेंद्र कुमार वर्णवाल : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा।
नौशाद आलम अंसारी : डीआईजी कार्मिक से डीआईजी पलामू।
चंदन कुमार झा : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी सीआइडी।
अनुरंजन किस्पोट्टा : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी कोल्हान चाईबासा।
कुसुम पुनिया : एसपी विशेष शाखा से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
किशोर कौशल : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग।
मोहम्मद अर्शी : समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग से एसपी सिमडेगा।
हृदीप पी. जनार्दनन : एसएसपी धनबाद से एसपी विशेष शाखा।
निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी पाकुड़।
आशुतोष शेखर : एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एसपी पीटीसी पद्मा।
पियूष पांडेय : समादेष्टा जैप-10 से एसएसपी जमशेदपुर।
प्रभात कुमार : एसपी पाकुड़ से एसएसपी धनबाद।
अमन कुमार : एसपी खूंटी से एसपी गढ़वा।
सादिक अनवर रिजवी : एसपी एसीबी से एसपी लोहरदगा।
अरविंद कुमार सिंह : एसपी हजारीबाग से एसपी एसीबी।
विकास कुमार पांडेय : एसपी चतरा से एसपी एसीबी।
अंजनी अंजन : एसपी एसीबी से एसपी हजारीबाग।
सौरभ : एसपी सिमडेगा से समादेष्टा जैप-10
राजकुमार मेहता : एसपी सिटी से एसपी जामताड़ा।
शंभू कुमार सिंह : एसपी गुमला से समादेष्टा जैप-4 बोकारो। एसआइएसएफ बोकारो का भी प्रभार।
अजीत कुमार : एसपी नगर धनबाद से एसपी नगर रांची।
मुकेश कुमार : समादेष्टा एसआइएसएफ बोकारो से एसपी गोड्डा।
राकेश रंजन : समादेष्टा जैप-1 से एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा।
हरिश बिन जमां : एसपी लोहरदगा से एसपी गुमला।
मनीष टोप्पो : एसपी विशेष शाखा से एसपी खूंटी।
हरविंदर सिंह : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से एसपी बोकारो।
सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।
प्रवीण पुष्कर : एसपी रेल से एसपी ग्रामीण रांची।
ऋत्विक श्रीवास्तव : एएसपी अभियान चतरा से एसपी नगर धनबाद।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago