Categories: बड़ी खबर

4 अक्टूबर को ही होगी UPSC की परीक्षा, परीक्षा को टालने वाली याचिका SC में खारिज

UPSC Civil Services Exam: सुप्रीम कोर्ट ने 4 अक्टूबर को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित करने से इनकार कर दिया है। कोरोना के कारण सिविल सेवा प्रिलिम्स परीक्षा को और स्थगित करने के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि हाल ही में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक परीक्षाओं में SOP का पालन किया गया है और किसी विशेष अनुरोध से इनकार किया है। हालांकि आयु सीमा और अंतिम प्रयास पर विचार के लिए अनुरोध स्वीकार कर लिया है। आदेश में लिखा है, “इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हाल के दिनों में परीक्षा आयोजित की गई है, यह इस तथ्य का एक प्रमाण है कि इस तरह की परीक्षा आयोजित करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई SOP का पालन किया जाता है। याचिकाकर्ताओं द्वारा सभी केंद्रों में परिवहन सुविधाओं की कमी की पुष्टि नहीं की गई है।”

कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह वैश्विक महामारी के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले उन लोगों को एक और मौका देने पर विचार करे, जिनके पास यूपीएससी परीक्षा देने का इस बार आखिरी अवसर है। कोर्ट ने 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को 2021 की परीक्षा के साथ आयोजित कराने के आग्रह वाली याचिका खारिज की। यूपीएससी ने कहा था कि परीक्षा टालने का असर अगले साल की परीक्षा पर भी पड़ेगा। यूपीएससी ने कहा है कि प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उचित इंतज़ाम किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार कर लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago