Bharat varta Desk

बिहार सरकार ने चुनाव के मद्देनजर छह आईपीएस अधिकारियों और 26 एसडीपीओ का ट्रांसफर किया है।

IPS का तबादला

इनमें IPS मो. मोहिबुल्ला अंसारी को SDPO-1 पटना से SDPO- लॉ एंड ऑर्डर, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS शैलजा को ASP वैशाली से SDPO-1 हिलसा, नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS संकेत कुमार को ASP सारण से SDPO, बिक्रमगंज, रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS गरिमा को ASP मुजफ्फरपुर से SDPO सरैया, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS साक्षी कुमारी को ASP बेगूसराय से SDPO बलिया, बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS कोमल मीणा को ASP दरभंगा से SDPO-1 मसौढ़ी, पटना की जिम्मेदारी दी गई है

सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। सहरियार अख्तर को राजगीर में स्थित बिहार पुलिस अकादमी में ASP बनाया है।

सुनीता कुमारी को सीतामढ़ी में पुपरी का SDPO बनाया है। पोलस्त कुमार को डुमरांव, प्रेमचंद सिंह को पटना में स्थित BSAP-16 का Asp बनाया है।

बिहार पुलिस अकादमी में सुमित कुमार को सीनियर डीएसपी के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार को झाझा का SDPO बनाया गया है। ज्योति शंकर को पूर्णिया सदर का SDPO-1 बनाया गया है। कुमार ऋषि राज को नालंदा में हिलसा का SDPO-2 बनाया गया है। राजेश कुमार को मुजफ्फरपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। बिपिन कुमार को गया के मुख्यालय डीएसपी-2 की जिम्मेदारी दी गई है।

नव वैभव बने पटना ट्रैफिक DSP

नव वैभव को पटना में ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। रामकृष्णा को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है। गोपाल कृष्ण को जहानाबाद डीएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है। पटना में साइबर क्राइम की जिम्मेदारी डीएसपी नवल किशोर को दी गई है। डीएसपी कुमार संजय को पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर ब्रांच में भेजा गया है। अतनु दत्ता को बेतिया का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। शैलेश प्रीतम को बनमनखी का SDPO बनाया गया है।


सुशील कुमार अररिया का SDPO बनाया गया है। राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी नालंदा में डीएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है। डीएसपी रेणु कुमारी को पटना में BSAP-16 भेजा गया है। मो० वसिम फिरोज को पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। अलय वत्स को मुजफ्फरपुर पूर्वी का डीएसपी-1 बनाया गया है। राजेश रंजन को पटना का SDPO टाउन-1 बनाया गया है। अमरेन्द्र कुमार झा को दानापुर SDPO-2 बनाया गया है। नरेन्द्र कुमार को पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। सुनिल कुमार सिंह को शिवहर में मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago