
Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यूपी में ये कहा जाता रहा है कि जनता किसी सरकार को दुबारा मौका नहीं देती है। यही कारण रहा है कि कभी बीजेपी तो कभी सपा और बसपा की सरकार बनी। ऐसा नहीं है कि यह पल कांग्रेस के खाते में नहीं आई हो, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों का मुख्यमंत्री पद संभाल चुके नारायण दत्त तिवारी के नाम यह रिकॉर्ड है। लेकिन अब कांग्रेस का दौर यूपी से खत्म के समान है। आज कांग्रेस यूपी में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है लेकिन कामयाबी कोसो दूर है।
साल 2022 के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ने के करीब हैं और साबित कर दिया की कुशल राजनीति से सत्ता की चाभी फिर से मिल सकती है। साथ ही प्रदेश में एक विधानसभा के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले भी पहले व्यक्ति बन जाएंगे।
प्रदेश में 1951-52 के बाद से अब तक डॉ. संपूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्त, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी ने लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ तो ली, लेकिन इन्हें यह मौका दो अलग-अलग विधानसभाओं के लिए मिला।
ताजा रुझानों से साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी सबसे आगे है। रुझान बता रहे हैं कि बीजेपी 272 सीटों पर आगे है। कितनी सीटों पर जीत मिलेगी यह शाम तक क्लियर होगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More