
Bharat varta desk:
झारखंड की राजधानी रांची में 3 जनवरी को सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि सीएम हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे. विधायकों ने उनके नेतृत्व के प्रति एकजुटता व्यक्त की है. सभी विधायकों का यही मानना है कि ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए सरकार को अस्थिर करने की साजिश का जमकर मुकाबला किया जाएगा. यह फैसला उस समय किया गया है जब ईडी ने मुख्यमंत्री को विभिन्न घोटालों के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए उन्हें सातवीं बार समन किया है मगर मुख्यमंत्री नहीं गए। एक दिन पहले यानी 2 जनवरी को उन्होंने ईडी कार्यालय को यह जवाब भिजवाया कि उनके खिलाफ हो रही जांच अवैध है. इस बीच यह भी चर्चा होने लगी थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. आज की बैठक में सभी अटकलों को खारिज कर दिया.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More